सुप्रीम कोर्ट के SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। आगरा में भी इसका असर दिख रहा है। यहां सड़क पर उतरे बसपा कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद करवाईं। यही नहीं, कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट पर बसपा का झंडा फहराया हाईवे जाम कर लोगों से बदसलूकी की. सहारनपुर और मेरठ में दलित संगठनों के लोग सडकों पर उतर आये.
वाहनों के आगे लेट गए
एमजी रोड पर वाहनों को रोक दिया. वाहनों के आगे लेट गए. वाहन चालकों से भी अभद्रता की. बारिश के बीच भी प्रदर्शन जारी है. बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. ट्रैफिक पुलिस बूथ पर चढ़कर उस पर बसपा का झंडा लगा दिया.
बसपा जिलाध्यक्ष विमल कुमार ने बताया- सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश से एससी-एसटी वर्ग के लोगों में आक्रोश है. मायावती की ओर से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत बंद के समर्थन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. बसपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौपेंगे. अलग-अलग जगह से पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुचेंगे.
आगरा में धनौली से सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता जुलूस निकालकर निकले. धनौली से सैकड़ों लोग जुलूस में शामिलआरक्षण में क्रीमी लेयर के विरोध में बुधवार सुबह से बसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. धनौली नरीपुरा से सैकड़ों कार्यकर्ता बसपा का झंडा लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े. जुलूस में शामिल लोगों ने रास्ते में खुली दुकानों को बंद कराया. वाहन चालकों से भी धक्का-मुक्की की गई है. अर्जुन नगर तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस बूथ पर चढ़कर झंडा लगा दिया.
पुलिस और LIU अलर्ट
भारत बंद के आह्वान के बाद पुलिस और एलआईयू अलर्ट है. कलेक्ट्रेट पर फोर्स तैनात कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.















Leave a Reply