रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौराचुरिया गांव में एक कलयुगी पुलिस सिपाही बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा शराब के नशे में धुत था, जब जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर बेटे आदित्य पटेल ने अपने पिता रामकिशोर पटेल पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पिता रामकिशोर पटेल
बीच-बचाव करने आए भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं.सूचना मिलने पर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी बेटे आदित्य पटेल, जो कि कन्नौज जिले में सिपाही के पद पर तैनात है,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ग्रामीणों के अनुसार, आदित्य का अपने पिता से काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था.पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है.

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को समय करीब 10:30 बजे थाना हुसैनगंज के ग्राम गौरा चंदवारा में हत्या की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण कियागया आदित्य सिंह तथा उसके भाई आनंद प्रकाश व पिता किशोर चंद्र के मध्य लेनदेन तथा बंटवारे को लेकर विवाद हो गया. आदित्य सिंह ने अपने भाई और अपने पिता पर ईंट से हमला कर दिया जिसमें उसके पिता किशोर चंद की मौके पर मौत हो गई तथा उसके भाई को भी हल्की चोटें आयीं है.
तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है अभियुक्त गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई तथा सर्विलांस की मदद ली जा रही है.
















Leave a Reply