रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.खेलते-खेलते पांच वर्षीय मासूम जैन अचानक छत से नीचे गिर गय. नीचे बने निर्माणाधीन मकान की लोहे की सरिया मासूम के पेट से आर-पार हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई.

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में ग्राइंडर मशीन मंगाकर सरिया को काटा गया. और बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया. मासूम की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है जिसे गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि मासूम अपनी मौसी की शादी समारोह में परिवार के साथ शामिल होने आया था. तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पूरे परिवार में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
















Leave a Reply