इटावा में एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में बाराबंकी के Bjp विधायक के भाई की मौत

Spread the love

इटावा जिले में ताखा कस्ब के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथलेश रावत (चालक) की मौत हो गई. हादसे में कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 128.5 कुरखा गांव के पास हुई.

बताया गया कि रास्ते में ड्राइवर हाफिज को अचानक नींद महसूस हुई, जिस पर कार को रोका गया और ड्राइवर बदलने की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान गाड़ी की खिड़की खुली होने पर डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी. कार में कुल तीन लोग सवार थे जिसमें मिथलेश रावत, निवासी मिरापुर, थाना कोठी, जिला बाराबंकी, हाफिज, निवासी मिरापुर, दिलीप पटेल निवासी मिरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेजा. वहीं, उपचार के दौरान मिथलेश रावत ने दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना विधायक दिनेश रावत को दे दी गई है और वे सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं. थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. जल्द ही पकड़ा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *