मोहम्मद आसिफ,महोबा।
महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकता संदेश यात्रा का आयोजन कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया. यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने किया। यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों,भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों सहित कस्बा के लोगों का बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया. संदेश यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा लौह पुरुष अमर रहे के उद्घोष लगाए गए.
दरअसल राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुलपहाड़ कस्बा के श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय से जनतंत्र इंटर कॉलेज तक एकता संदेश यात्रा निकाली गई. उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में स्कूली बच्चों,युवाओं,भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की. एकता संदेश यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे सभी लोगों का बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया.
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें के उद्घोष लगा जोश भर दिया. श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय से शुरू हुई यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई जनतंत्र कॉलेज परिसर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया. यात्रा के दौरान लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए आपसी एकता सौहार्द और देशभक्ति का संकल्प दोहराया.
यूपी सरकार के राज्यमंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में एक ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से आम जनता तक उनके जीवन चरित्र को लोगों तक पहुंचाने जा रहे हैं. सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से हमें राष्ट्र प्रेम की भावना मिलती है और उन्होंने जो राष्ट्र के लिए किया है हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों,स्कूली बच्चों सहित पूर्व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल,चरखारी विधायक बृजजभूषण राजपूत,भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा,चेयरमैन वैभव अरजरिया,ब्लॉक प्रमुख सहित भाजपा जिला प्रभारी संजीव श्रृंर्णीऋषि ने सहभागिता कर युवाओं का जोश बढ़ाया.
















Leave a Reply