फतेहपुर के ललौली में दिनभर लगा रहा जाम वजह सीज किये गए वाहनों को रोड पर खड़ा करना

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए की गई कार्रवाई ने पूरे इलाके में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी. पुलिस ने पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिससे बांदा–कानपुर मार्ग पर घंटों यातायात ठप रहा.

जाम के कारण बांदा से कानपुर मैरिज लेकर जा रही एम्बुलेंस सहित कई एंबुलेंस दिनभर जाम में फंसी रहीं. मरीजों को समय से न निकल पाने पर परिजन परेशान दिखाई दिए वहीं दूसरे वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यातायात बाधित होने से यात्रियों को पैदल चलकर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तो सही है, लेकिन वाहनों को हाईवे पर खड़ा करने से आम जनता की मुश्किलें बढ़ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *