इटावा के भरथना में सबेरे सबेरे टला रेल हादसा: फाटक पर फंस गया दुग्ध वाहन, आउटर पर रोकी अमृत भारत

Spread the love

इटावा जिले में भरथना कस्बा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक संख्या 20-बी पर रविवार सुबह करीब 6:15 बजे फाटक पार करते समय एक दुग्ध टैंकर खराब हो गया. टैंकर फाटक के बीच खड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए. राहगीरों की मदद से सुरक्षाकर्मियों ने टैंकर को धक्का देकर किसी तरह पांच मिनट में टैंकर को हटाया गया.

समय रहते टैंकर हट जाने से किसी हादसे की आशंका टल गई. टैंकर को सुरक्षित हटाने और 6:25 बजे फाटक बंद करने के बाद बनारस से नई दिल्ली जा रही 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस और प्रयागराज से नई दिल्ली जा रही शिवशक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को निकाला. इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली और मामले की जांच शुरू की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *