UP में रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के चिखड़ी मजरे पश्चिमगांव में दावत के दौरान रसगुल्ले की स्टाल पर खड़े एक युवक को दोबारा रसगुल्ला देने से इनकार करना महंगा पड़ गया. सामने खड़े नशे में धुत दबंगों ने दो लोगों के ऊपर जमकर लाठी-डंडे बरसा दिए। मारपीट की इस वारदात में दोनों को गंभीर चोटें आ गईं. दावत में आए लोगों में अफरातफरी मच गई. कुर्सियां फेंकने के दौरान लगभग एक दर्जन कुर्सी भी टूट गई. इलाज के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. पीड़ितों ने मामले की सूचना थाने पर दी है.
क्षेत्र के पश्चिम चिखड़ी मजरे पश्चिम गांव में दावत चल रही थी. इसी दौरान दावत खाने आधा दर्जन दबंग किस्म के युवक भी वहां पर पहुंच गए. आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। खाने के बाद उक्त दबंग रसगुल्ला के स्टॉल पर पहुंचे और एक के बाद एक कई रसगुल्ला खाना शुरू कर दिया जब इस बात को लेकर रसगुल्ले की स्टाल पर खड़े युवक कुलदीप पुत्र दिनेश कुमार तथा अरुण कुमार पुत्र रामू निवासीगण श्री राजाखेड़ा मजरे पश्तौर ने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे.
फिर थोड़ी देर बाद कुछ युवक लाठी-डंडा लेकर आ गए और उन दोनों युवकों टूट पड़े जिससे दोनों के सिर फट गए. दबंग यहीं नहीं रुके उन्होंने पंडाल के अंदर रखी लगभग एक दर्जन कुर्सियों को भी मारपीट के दौरान तोड़ डाला.
मामले की जांच में लगी पुलिस इस दौरान दावत में आए लोगों में अफरातफरी मच गई. किसी तरह दोनों युवक जान बचाकर वहां से निकले। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. पीड़ित यवकों ने मामले की तहरीर थाने पर दी है. इस बारे में थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. जांच की जा रही है.
















Leave a Reply