सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर महोबा में रन फॉर यूनिटी, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ निकली एकता यात्रा

Spread the love

मोहम्मद आसिफ,महोबा।
महोबा शहर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. बीजेपी विधायक और जिला प्रभारी संजीव श्रृंगऋषि समेत पार्टी पदाधिकारियों ने तिरंगा लेकर एकता का संदेश दिया. कीरत सागर स्थित राकेश चौरसिया स्मारक से शुरू हुई यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई.

कार्यक्रम की शुरुआत कीरत सागर स्थित राकेश चौरसिया स्मारक से हुई, जहां बीजेपी सदर विधायक राकेश गोस्वामी एवं जिला प्रभारी संजीव श्रृंगऋषि,राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में एकत्र हुए. सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया.

बीजेपी प्रभारी संजीव श्रृंगऋषि ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने 563 रियासतों के विलय का ऐतिहासिक कार्य कर देश को एक मजबूत और अखंड राष्ट्र का स्वरूप दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को वह सम्मान कभी नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने उनकी जयंती को राष्ट्रीय उत्सव का रूप दिया है. उन्होंने बताया कि देशभर में रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी सरदार पटेल के योगदान को समझ सके और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *