UP के गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्रगट गोंडा अयोध्या हाईवे पर स्थित अनभुला मोड के पास कर और रोडवेज की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के आया जा रहा है.
तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल: इस सड़क हादसे में 26 वर्षीय अक्षत, 22 वर्षीय आशु औऱ अक्षत के मम्मी की मौत हो गई है. वहीं 28 वर्षीय नेहा गुप्ता और 27 वर्षीय नितिन गुप्ता यह दोनों गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि नितिन के यहां 4 दिसंबर को शादी थी और इन सभी रिश्तेदारों को अपने ब्रेजा कार में बैठ करके अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे. अयोध्या एयरपोर्ट से यह लोग बेंगलुरु जाने वाले थे लेकिन जाने से पहले रास्ते में हादसा हुआ है.
सीएम योगी ने जताया दुख: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए.















Leave a Reply