पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में जाजमऊ के पुरानी चुंगी में रविवार दोपहर को यूनीवर्सल टेनरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे टेनरी में रखा चमड़ा जलकर खाक हो गया. वहीं आग बुझाने में एक किशोर मामूली रूप से झुलस गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियों ने आग को बुझाया.
चमनगंज निवासी मोहम्मद शारिक की जाजमऊ के पुरानी चुंगी स्थित यूनिवर्सल टेनरी है. शारिक ने बताया कि रविवार दोपहर को टेनरी की पहली मंजिल पर स्थित स्प्रे डिपार्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे डिपार्ट में रखा चमड़ा जलकर खाक हो गया.

आग की लपटें निकलने से कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे. इसी दौरान कुरियन खपरैला निवासी छोटू नाम का 15 वर्षीय किशोर चाय देने पहुंचा तो आग लगी देख वह भी आग बुझाने जुट गया. जिससे किशोर मामूली रूप से झुलसा तो लोगों ने उसे बाहर किया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची जिसके बाद करीब 45 मिनट की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया.
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्प्रे डिपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. आग पर काबू पा लिया गया है. किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है.
















Leave a Reply