कानपुर में चोर आधे मिनट में 5 लाख के मोबाइल फोन चुराकर भाग गए. 5 चोरों ने 37 सेकेंड में मोबाइल दुकान का शटर तोड़ा। इत्मीनान से करीब 45 मिनट दुकान में रहे. करीब 50 लाख का मोबाइल उठाए. फिर सड़क से गुजर रहे ऑटो को हाथ देकर रोका. उसमें बैठे और फरार हो गए.
मामले का CCTV अब सामने आया है. हालांकि, CCTV में टाइमिंग शुक्रवार रात 8.04 बजे दिख रही है. दुकान मालिक ने इसे टेक्निकल फॉल्ट बताया है.

घटना रविवार तड़के गोविंद नगर चावला चौराहे के पास मेन रोड किनारे दुकान की है. रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने वारदात की सूचना पुलिस और मालिक को दी. पुलिस ने आसपास और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें 5 चोर कैद हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
एक चोर दुकान में घुसता है, थोड़ी देर बाद वह चेहरा छिपाने के लिए मास्क लगा लेता है. चावला मार्केट चौराहे से 20 कदम दूरी पर है दुकान गोविंद नगर 10 ब्लॉक निवासी कानपुर मोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा की गोविंद नगर में कृष्णा कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान हैं. शॉप चावला चौराहे से मात्र 20 कदम की दूरी पर है. नीरज ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर सभी लोग घर गए थे. रविवार सुबह कर्मचारी दुकान पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए थे. जानकारी पर नीरज दुकान पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था.

दुकान मालिक नीरज बलेचा से घटना की जानकारी लेते डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी.
चोरी की सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे. दुकान और पड़ोस की दुकान में लगे कैमरों के फुटेज चेक करने पर सुबह 4.56 बजे पर पांच नकाबपोश संदिग्ध दुकान के बाहर खड़े दिखे. इसके बाद एक व्यक्ति ने कंबल को शटर के सामने फैलाया, इसकी आड़ में चार लोगों ने अगले 37 सेकेंड में शटर तोड़ा डाला. एक युवक दुकान में अंदर दाखिल हुआ. एक चोर अंदर पहुंचकर जेब से मास्क निकाल कर चेहरे पर लगाया. महंगे मोबाइल उठाकर बैग में भरना शुरू किया. इसके बाद बाहर खड़े एक शातिर ने शटर के पास आकर जूते ठीक करने के बहाने अंदर वाले चोर से कुछ पूछा और फिर लौट गया.
चोर मोबाइल के डिब्बे छोड़ गए और फोन लेकर भाग गए. तीन बैग में माल भरकर ऑटो से भागे चार मिनट बाद वह फिर आया और जूते ठीक करने के बहाने उसे बाहर आने का इशारा किया. इसके बाद 5.47 बजे पर आरोपी कंबल की आढ़ में ही बाहर निकल गया. वह तीन बैग में माल भरकर ऑटो में बैठ कर रामादेवी की ओर भाग निकले.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं. पुलिस ने कैमरे खंगाले तो आरोपी रामादेवी चौराहे तक जाते दिखे हैं.
















Leave a Reply