शामली जिले के थाना भवन थाना पुलिस और बाबरी थाना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई के चलते पुलिस ने सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक 50 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक बदमाश कांधला कस्बे का रहने वाला था. अभी वर्तमान में कर्नाटक के तुमकुर में रहता था. पुलिस ने बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. जबकि पांच बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. घटना के दौरान एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
मुखबिर की सूचना पर एनकाउंटर: पुलिस ने मृतक के पास से 9 एमएम की पिस्तौल ,एक देसी तमंचा व कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अब अपराधी का आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुट गई है. आपको बता दें कि मामला शामली के बाबरी थाना व थाना भवन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की है. पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एनकाउंटर के बाद बदमाश को गोली लगने पर गिरफ्तार किया. पुलिस ने तत्काल उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. मृतक बदमाश कस्बा कांधला का मूलनिवासी था. जिसका नाम समयदीन उर्फ सामा पुत्र मैहरदिन निवासी मोहल्ला रायजादगान था.
50 हजार का इनामी था आरोपी: पुलिस एसपी एनपी सिंह का कहना है कि थाना भवन थाना क्षेत्र के भैसानी के जंगल में भट्टे के पास सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए थे. थाना भवन थाना पुलिस और बाबरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक बदमाश पर 50000 का इनाम था.















Leave a Reply