फतेहपुर में फाड़े गए भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के बैनर-पोस्टर व होर्डिंग, नोटिस जारी

Spread the love

रिजवान उददीन फतेहपुर।
फतेहपुर जिले में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के स्वागत में चौराहों पर लगाए गए बैनर होल्डिंग को रातों-रात फाड़े जाने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई,आरोप नगरपालिका के प्रकाश निरीक्षक और अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद अली पर लगे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश के बाद ईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

आपको बता दें कि 27 नवंबर को जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद जिले भर में बधाई संदेशों वाले पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा 2 दिसंबर की रात को वर्मा चौराहे से बस स्टैंड रोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के स्वागत में लगाए गए बैनर होल्डिंग अचानक फाड़े जाने से विवाद गहरा गया है,

12 दिसंबर को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का जिले में होना है स्वागत समारोह. घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी हो गई और अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद अली पर जानबूझकर बैनर हटाने और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं, पूरे प्रकरण पर अब नगर पालिका प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है.

कार्यकर्ताओं के बढ़ते विरोध और लगातार गंभीर आरोपों को देखते हुए अधिशाषी अधिकारी (ईओ) रविंद्र कुमार ने अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद अली को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *