बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. 2 कारों की आमने-सामने टक्कर हुई इससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारों में बैठे लोग 20 मीटर दूर तक जा गिरे. पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 2 महिलाएं और तीन बच्चे हैं. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह खींचकर कुछ लोगों को बचाया. कई घायल हैं. उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती करवाया गया है.
हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव के पास माइल स्टोन 51.6 पर हुआ है. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं. हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस अधिकारियों ने दोनों कारों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया. हादसा कैसे हुआ और आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी पड़ताल की जा रही है. पीड़ित परिवार कहां के हैं, पुलिस पता लगा रही है.
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे लोग एक्सप्रेस-वे पर बिखर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही एक ब्रेज़ा कार विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई. हादसे के बाद पहले वैगनआर कार में आग लगी. थोड़ी देर में उसकी लपटों से ब्रेजा कार भी जलने लगी. पहले राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी पहुंच गए. कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 7 घायलों को एक्सप्रेस-वे की मेडिकल टीम ने अस्पताल पहुंचाया जहां तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया.

हादसे के वक्त ब्रेजा कार में चार लोग थे, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्ची सवार थी. इनमें तीनों महिलाएं सुरक्षित हैं, जबकि बच्ची की मौत हो गई. वैगनआर में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सवार था. इनमें एक महिला व एक बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हुई है. 6 साल और एक 7 साल की बच्ची को सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया. जहां एक और बच्ची ने दम तोड़ दिया.

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया- हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में दो महिलाएं और 2 बच्चियां और एक पुरुष शामिल है. जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है.















Leave a Reply