रायबरेली में मदरसा टीचर की गोली मारकर हत्या, सरेआम बाइक रुकवाकर किया हमला

Spread the love

रायबरेली में एक मदरसा टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वो बाइक से बेटी को उसकी ससुराल से अपने घर ला रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उनकी बाइक रुकवाई। बेटी से अभद्रता की. उसके बाद तमंचे से टीचर के सिर पर गोली मार दी.

बेटी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए. वारदात डीह थाना क्षेत्र के रोखा में सीएचसी के पास दोपहर साढ़े 3 बजे हुई. मृतक की पहचान नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पाठक बिन्नावां में रहने वाले मुर्तजा (45) के रूप में हुई है. हत्याकांड के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की.

दिनदहाड़े मदरसा टीचर की हत्या की सूचना मिलते ही सीओ भी मौके पर पहुंचे.

मुर्तजा अपनी बेटी इशरत जहां को उसकी ससुराल से लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. सीएचसी के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनको गोली मार दी. गोली लगने से मुर्तजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

बेटी इशरत ने पुलिस को शिकायत दी है. इसमें अजूब पुत्र सलमान और नईम पुत्र अजूब (दोनों निवासी पूरे पाठक मजरे बिन्नावां, थाना नसीराबाद) समेत 3 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों में जुटी है. पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है. किसी तरह की अशांति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *