रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है, वही नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की महिलाओं ने आज नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से मिलकर सम्मानित किया.
जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह मिशन मोड में काम कर रही है और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा रहा है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने पूरी व्यवस्था दे दी है। 2027 का चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है, सबको जोड़कर काम करना है. पार्टी निरंतर काम कर रही है, हमारे कार्यकर्ता 24 घंटे सक्रिय हैं.
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पूरे देश में उत्साह है। बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र हर जगह भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है. इसी उत्साह के साथ 2027 में हम 275 का आंकड़ा पार करेंगे और 350 से ज्यादा सीटों के साथ एकतरफा जीत हासिल करेंगे.
भाजपा जिलाध्यक्ष के इस बयान से साफ है कि पार्टी 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है और संगठनात्मक मजबूती के दम पर बड़े जनादेश का दावा कर रही है वहीं इस मौके पर जिला अध्यक्ष शशिकला नमो नमो क्रांति फाउंडेशन,सुलेखा जिला मंत्री,सोनी गुप्ता,राधा गुप्ता,गंगोत्री देवी,प्रीति सिंह,बबली सिंह,रीता देवी आदि लोग मौजूद रहे.
















Leave a Reply