कानपुर में विहिप ने यूनुस का पुतला फूंका, बांग्लादेश में हिंसा के विरोध में प्रदर्शन; नारेबाजी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में बुधवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने रामादेवी चौराहे पर बांग्लादेश के पांचवें मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका और बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस प्रदर्शन के कारण रामादेवी में भारी जाम लग गया, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे.

यह रैली दोपहर 1 बजे रामादेवी चौराहे से एचएल टाउनशिप तक निकाली गई. प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 1:40 बजे मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बांग्लादेश में छात्र नेता हादी की मौत और दीपू की हत्या जैसी घटनाओं के बाद हिंदू समाज के लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहा है, जिसमें हिंसा और मानवाधिकारों का उल्लंघन शामिल है.

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, बांग्लादेश से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए और उसे ‘नेग्लेक्ट’ कर दिया जाना चाहिए. मौजूद भीड़ ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की.

इस दौरान प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, आकाश यादव, अंकुश जेटली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली के दौरान चकेरी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *