पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान; एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, अलका याग्निक को पद्मभूषण; रोहित शर्मा को पद्मश्री देखें सूची

Spread the love

गणतंत्र दिवस से पहले पद्म अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कई जाने-मानें नामों के साथ ही उन लोगों के भी नाम हैं जो समाज में लोगों के बीच रहकर काम करते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई है। इन लोगों में दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लोग शामिल हैं। ये वे लोग हैं जो कि जमीनी स्तर पर काम करते हैं। दिवंगत ऐक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण और क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। कुल 131 पद्म पुरस्कारों में 19 महिलाएं और छह विदेशी नागरिक/प्रवासी भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा सोलह हस्तियों को मरणोपरांत इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे, साहित्यकार अशोक कुमार हलदर सहित 113 लोगों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। मशहूर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। जेएनयू के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण पुरस्कार की पूरी लिस्ट: पद्म विभूषण देश का सबसे बड़ा पद्म सम्मान है। इस बार दिवंगत ऐक्टर धर्मेंद्र सिंह द्योल, केरल के श्री केटी थॉमस, एन राजम, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से पी नारायणन और श्री वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा.

पद्म भूषण पुरस्कार की लिस्ट देश का दूसरा सर्वोच्च पद्म पुरस्कार पद्म भूषण है। इस लिस्ट में इस बार कुल 13 नाम शामिल किए गए हैं जो कि इस प्रकार हैं-

गायिका अलका याग्निक
श्री भगत सिंह कोश्यारी
श्री कालिपट्टी रामासामी पलनिस्वामी श्री मामूर्ती
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुदु
श्री पियूष पांडेय (मरणोपरांत)
श्री एसके एम माइलानंदन
श्री आर गणेश
श्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत)
श्री उदय कोटक
श्री वीके मलहोत्रा (मरणोपरांत)
श्री वेल्लापल्ली नटेसन
श्री विजय अमृतराज

पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले इन नायकों में शामिल हैं- 1. अंके गौड़ा: साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक 2. आर्मिडा फ़र्नांडीज़: चिकित्सा, महाराष्ट्र 3. भगवानदास रायकवाड़ : पारंपरिक खेल कोच, मध्य प्रदेश 4. भिखल्या लाडक्या ढिंडा : कला, महाराष्ट्र 5. बृज लाल भट्ट : समाज सेवा, जम्मू कश्मीर 6. बुधरी ताती : समाज सेवा, छत्तीसगढ 7. चरण हेम्ब्रम : साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा 8. चिरंजी लाल यादव : कला (ब्रास वर्क), उत्तर प्रदेश 9. धर्मिक लाल चुन्नीलाल : पांड्या कला, गुजरात 10. ग़फ़रुद्दीन मेवाती जोगी : कला, राजस्थान 11. हैली वार : समाज सेवा, मेघालय 12. इंदरजीत सिंह सिद्धू : समाज सेवा, चंडीगढ़ 13. के. पाजनीवेल : कला, पुड्डुचेरी 14. कैलाश चंद्र पंत : साहित्य एवं शिक्षा, मध्य प्रदेश 15. खेम राज सुंद्रियाल : कला, हरियाणा 16. कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी : पर्यावरण एवं वानिकी, केरल 17. कुमारस्वामी थंगराज : चिकित्सा, हैदराबाद 18. महेंद्र कुमार मिश्रा : साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा 19. मीर हाजीभाई कासमभाई : कला, गुजरात 20. मोहन नागर : पर्यावरणविद, मध्य प्रदेश 21. नरेश चंद्र देव वर्मा : साहित्य एवं शिक्षा, त्रिपुरा 22. निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला : समाज सेवा, गुजरात 23. नूरुद्दीन अहमद : कला, असम 24. ओथुवर तिरुथानी स्वामीनाथन : कला, तमिलनाडु 25. पद्मा गुरमेत : चिकित्सा, लद्दाख 26. पोखिला लेकथेपी: कला, असम 27. डा. पुन्नियामूर्ति नतेसन: पशु चिकित्सक, तमिलनाडु 28. आर. कृष्णन : कला, तमिलनाडु 29. रघुपत सिंह : कृषि, उत्तर प्रदेश 30. रघुवीर तुकाराम खेड़कर: कला, महाराष्ट्र 31. राजस्तपाठी कालीअप्पा गौंडर : कला, तमिलनाडु 32. रामा रेड्डी मामिडी: पशुपालन एवं डेयरी , तेलंगाना 33. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले : चिकित्सा, छत्तीसगढ़ 34. एस. जी. सुशीलम्मा: समाज सेवा, कर्नाटक 35. संग्युसांग एस. पोंगेनर : कला, नागालैंड 36. शफ़ी शौक़: साहित्य एवं शिक्षा, जम्मू कश्मीर 37. श्रीरंग देवाबा लाड: कृषि, महाराष्ट्र 38. श्याम सुंदर : चिकित्सा, उत्तर प्रदेश 39. सिमांचल पात्रो: कला, ओड़िशा 40. सुरेश हनगावाड़ी : चिकित्सा (स्वदेशी होम्योपैथी), कर्नाटक 41. तगा राम भील: कला, राजस्थान 42. तेची गुबिन: समाज सेवा, अरुणाचल प्रदेश 43. तिरुवारूर भक्तवत्सलम : कला, तमिलनाडु 44. विश्व बंधु : कला, बिहार 45. युमनाम जात्रा सिंह : कला, मणिपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *