इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा एवं दिव्य दृष्टि सेवा संस्थान की ओर से रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर मे 413 लोगो ने शिविर का लाभ उठाया.

गोविन्द नगर स्थित सिंधी संघ हास्पिटल मे आयोजित शिविर मे आइएमए के विशेषज्ञ महिला रोग एवं प्रसूति डा• रेनू भाटिया, दंत रोग चिकित्सक डा• आलोक चतुर्वेदी, नाक, कान गला रोग चिकित्सक डा• बृजेन्द्र शुक्ला , न्यूरो सर्जन डा• अमित गुप्ता , गैस्ट्रो चिकित्सक डा• विनय सचान , मेडिसिन सम्बन्धित डा• अनिकेत त्रिपाठी, मेडिसिन एवं ह्दय रोग विशेषज्ञ डा• कुणाल सहाय , किडनी रोग चिकित्सक डा• अर्चना भदौरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा• गौरव दुबे , बाल रोग चिकित्सक डा• धर्मपाल हाण्डा , ह्दय रोग विशेषज्ञ डा• नीरज वरियानी, हड्डी रोग चिकित्सक डा• दीपक श्रीवास्तव, फैमिली फिजीशियन डा•अम्बिका प्रसाद ने 413 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जिसमे 164 लोगो ने डाक्टर से परामर्श उपरांत जाचं भी करवाई जरूरतमंद लोगो को निशुल्क दवा भी वितरित की गयी.

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवक हीरालाल खत्री जी एवं विशिष्ट अतिथि डा• नंदिनी रस्तोगी जी ने भगवान श्री झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का संचालन दिव्य दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सीताराम खत्री जी ने किया जहा विशेषज्ञो द्वारा कैंप मे आये हुए लोगो को स्वस्थ रहने के कई उपाय भी बताये गये.
इस मौके पर आनन्द राजपाल, जय हेमराजानी, घनश्याम सचदेवा, मनोहर भोजवानी , दीपक राजानी, राजकुमार लालवानी, चन्द्रभान मोहनानी, मनोज आडवाणी अशोक मंगलानी , राजकुमार मोटवानी, कमल आसरानी मौजूद रहे.
















Leave a Reply