मार्च में होली, चैत्र नवरात्र; राम नवमी जैसे पड़ेंगे प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी सूची

Spread the love

2026 में मार्च बहुत खास महीना होगा, क्योंकि इस महीने में होलिका दहन, होली, चैत्र नवरात्र, हिंदू नववर्ष, राम नवमी, कामदा और पापमोचिनी एकादशी, गुड़ी पड़वा आदि कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाए जाएंगे.

खास बात ये है कि मार्च में होली वाले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है, ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. मार्च का महीना धार्मिक नजरिए के अलावा प्रकृति में हो रहे बदलाव के लिए भी खास होता है. इस दौरान सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेज होता है.जो आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देता है.

3 मार्च को चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण का समय- दोपहर 3:20 से शाम 6:47 मिनट तक
चन्द्रोदय- शाम 06:26 मिनट पर (दिल्ली समय)
सूतक काल का आरंभ और समापन- सुबह 6.20 और शाम 06:47 मिनट पर

चैत्र नवरात्र 19 मार्च को घटस्थापना मुहूर्त

चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ समय सुबह लगभह 6.52 से लेकर 7.43 बजे के बीच है. वहीं दूसरा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.5 से लेकर 12.53 मिनट के बीच है.

मार्च 2026 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

1 मार्च 2026 रविवार प्रदोष व्रत
3 मार्च 2026 मंगलवार होलिका दहन (छोटी होली), वसंत पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
4 मार्च 2026 बुधवार होली, चैत्र महीने का आरंभ, सनातन धर्म का नया साल आरंभ
5 मार्च 2026 गुरुवार भाई दूज
6 मार्च 2026 शुक्रवार भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026 रविवार रंग पंचमी
10 मार्च 2026 मंगलवार शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026 बुधवार शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
15 मार्च 2026 रविवार कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च 2026 सोमवार प्रदोष व्रत
17 मार्च 2026 मंगलवार मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026 बुधवार दर्श अमावस्या
19 मार्च 2026 गुरुवार युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च 2026 शुक्रवार झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च 2026 शनिवार मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च 2026 रविवार वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026 सोमवार लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च 2026 मंगलवार संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च 2026 गुरुवार राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्च 2026 शुक्रवार राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च 2026 रविवार कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च 2026 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च 2026 मंगलवार महावीर जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *