पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. युवक सहजन के पेड़ पर चढ़कर फली तोड़ रहा था. इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की लाइन से उसका शरीर टच हो गया.
करंट लगने से उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे पेड़ पर चढ़ने से मना भी किया था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पूरा मामाला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दयानंद विहार का है.
हाइटेंशन लाइन से टच करते हुए लाइन गुजर रही थी, लाइन से छूने के बाद युवक की मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- युवक पेड़ पर चढ़कर सहजन की फली तोड़ रहा था, तभी वह बिजली के तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिसके बाद युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शिनाख्त के लिए मृतक का फोटो लेकर आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
















Leave a Reply