पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बिधनू में लापता बच्ची का शव खेत में गड़ा मिलने से हड़कंप मच गया. 11 साल की बच्ची बकरी चराने गयी थी और वहीँ उसकी हत्या कर शव खेत में गाड़ दिया गया. परिजनों ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है. परिवार और गांव के लोगों ने बच्ची के साथ हैवानियत और हत्या को लेकर हंगामा किया.
मौके पर पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। गुस्साए गांव वालों ने हत्या के आरोपी का घर फूंकने की कोशिश की. पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस आरोपी के घर को घेर ली है. गुस्साए लोगों को शांत करा रही है.
पुलिस अफसर बोले- कई अहम सबूत मिले: कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. कई अहम सबूत भी मिले हैं। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा. बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. रेप के आरोपों पर कहा कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाएंगे.

पुलिस ने चादर से घेरकर बच्ची का शव निकलवाया.
परिजन बोले- पुलिस हम लोगों को टरकाती रही: बिधनू के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी 5वीं की छात्रा थी. वह सोमवार शाम बकरी चराने खेत गई थी, लेकिन वापस नहीं आई. हम लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू कर दी. देर रात खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली. पुलिस भी हम लोगों को टरकाती रही.
देर रात खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह फिर से परिजन बच्ची की तलाश में जुटे थे. इस दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर गेहूं के खेत मे हाल ही की मिट्टी खुदी हुई देख परिजनों को संदेह हुआ. उन्होंने मिट्टी हटाकर देखा तो सन्न रह गए.

प्राइवेट पार्ट पर खून के निशान मिले: गड्ढे में बच्ची का नग्न अवस्था में शव दबा था. बच्ची के प्राइवेट पार्ट में खून के साथ ही शरीर पर हैवानियत के कई निशान मिले. परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बिधनू थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची.
बच्ची का शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया है. पुलिस संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
ग्रामीणों ने घेरा, बच्ची का शव पैदल लेकर भागी पुलिस: बच्ची का शव बिधनू पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी. इस दौरान गांव वाले भड़क गए. पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. पुलिस कर्मी मासूम का शव लेकर भागे. इस दौरान पुलिस जीप में बैठ रहे एक–दो पुलिस कर्मी भी गिर गए. पुलिस कर्मी गाड़ी में बैठने लगे तो भीड़ ने दोबारा गाड़ी को घेरने की कोशिश की. फिर पुलिस पैदल ही शव लेकर भीड़ से निकलकर भागी. ग्रामीण कह रहे थे, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शव नहीं ले जाने देंगे.
















Leave a Reply