कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के कोयला नगर फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात एक ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया.
नौबस्ता थानाक्षेत्र के यशोदा नगर निवासी वीरेंद्र सिंह यादव बीते सोमवार को चकेरी में रिश्तेदारी में आए हुए थे. देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे तभी कोयला नगर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक से एक ट्रेलर ने उनको टक्कर मार दी. हादसे में सड़क पर गिरने से वह घायल हो गए. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन नौबस्ता स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया है. ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है.
















Leave a Reply