फतेहपुर में संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या, मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप सन्दिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप निवासी दीपू की 25 वर्षीय पत्नी पूजा देवी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जानकारी होने पर परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमन कुमार ने जाँच कर उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया.

वही जानकरीं होने पर बाँदा जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के मवई गाँव निवासी मायके वाले परिजन अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाते हुए बताया कि स्व. विश्वराम ने अपनी 25 वर्षीय पुत्र पूजा की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली के निकट निवासी दीपू के साथ किया था जिससे तीन वर्षीय पुत्र आरो व 2 वर्षीय पुत्र अनरव ने जन्म लिया. उसके बाद दामाद की दहेज की माँग बढ़ने लगी.

बताया जाता है मृतका के पति ने 80 हज़ार रुपए की मांग किया. माँग पूरी न होने पर पूजा देवी को फांसी लागाकर उसकी हत्या कर दिया है. वही जिला अस्पताल डॉक्टर अमन सिंह ने बताया एक 25 वर्षीय महिला लाई गई है जो ब्राड डेड अवस्था मे थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *