पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के चकेरी थानांतर्गत अहिरवां में सुरंग बनाकर ज्वैलर्स की दुकान से पांच लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितो समेत एक सर्राफ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितो के पास से पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व सुरंग खोदने में इस्तेमाल साबड़ समेत चांदी व आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के कैद होने पर उन्होंने यक्ष एप से मदद से गिरफ्तार किया है.
मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में स्थित खाटू ज्वैलर्स में बीती 16 मार्च की देर रात पीछे खाली प्लाट से सुरंग बनाकर चोरो ने करीब एक किलो चांदी, आठ ग्राम सोना और लगभग 50 हजार कैश समेत पांच लाख रुपये का माल पार किया था. चोर दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरे समेत डीवीआर भी उखाड़ ले गए थे जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितो की तलाश शुरू कर दी थी.
पुलिस ने मूलरूप से फतेहपुर, हाल में राजीव नगर नौबस्ता मछरिया निवासी मो. शकील, नौबस्ता मछरिया निवासी धर्मेंद्र गौतम उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा आरोपितो ने चोरी का माल बेकनगंज निवासी ज्वैलर्स शाह कमाल को बेचा था। पुलिस ने सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 130 ग्राम चांदी, एक जोड़ी पायल, एक 500ग्राम का चांदी का नोट, 159 आर्टिफिशियल ज्वैलरी, एक डीवीआर बरामद की है.
मुख्य आरोपी डिलीवरी बॉय का करता काम: पुलिस के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी मो. शकील है. वह पहले अहिरवां में ही रहता था, जिस कारण आसपास के इलाकों की पूरी तरह से जानकारी थी. घटना के दौरान आरोपित डीवीआर ले गए थे. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए थे, फुटेज को यक्ष एप की मदद से आरोपी ट्रेस हो गए. इसके बाद पुलिस ने आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद शकील पर 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है. धर्मेंद्र गौतम पर भी पूर्व में दो मामले दर्ज हैं.
















Leave a Reply