कानपुर के चकेरी में सनिगवां के अलकनंदा के पास मुठभेड़, लुटेरे के पैर में लगी गोली

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के मंगला विहार में महिला सिविल डिफेंस कर्मी से मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. आरोपियों ने चकेरी में एक घंटे के अंदर दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था. लुटेरे के पैर में गोली लगने के बाद पीड़िता मौके पर पहुंची और हाथ जोड़कर डीसीपी ईस्ट से थैंक यू बोला.

21 मार्च की शाम वारदात अंजाम दी थी: मंगला विहार प्रथम न्यू पीएसी लाइन निवासी महिला सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव 21 मार्च की शाम को आईआईटी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी. मंगला विहार प्रथम में मामा पीसीओ के पास सड़क पार करते समेत दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरे मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे. मंगलवार रात में सूचना के आधार पर पुलिस ने सनिगवां स्थित अलखनंदा रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार लुटेरों को रोकने का प्रयास किया, तभी आरोपी ने फायर झोंक दिया.

लूटा मंगलसूत्र, एक बाइक बरामद: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम बाबूपुरवा निवासी एहतिशाम और किदवई नगर निवासी रियान बताया है. एहतिशाम के दाहिने पैर में गोली लगी है. आरोपियों के पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र, एक तमंचा, दो खोखे कारतूस समेत एक बाइक बरामद की है. घटना की जानकारी पर अनीता श्रीवास्तव मौके पर पहुंची और उनकी पहचान की.

अनीता ने बताया कि घटना के समय एहतिशाम ने उनका मंगलसूत्र तोड़ा था, जबकि रियान बाइक चला रहा था. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताते हुए डीसीपी से कहा कि- सर मेहनत की कमाई छीन ली थी, अब सबक मिला है, बहुत-बहुत धन्यवाद… डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घायल एहतिशाम को कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

आरोपियों ने घटना के दिन अनीता श्रीवास्तव से मंगलसूत्र लूटने के अलावा मंगला विहार प्रथम में भी एक महिला का पर्स लूटा था, जिसमें महिला का पर्स में रखा मोबाइल भी बरामद किया है. आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *