पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां सीवर टैंक की सफाई करते समय दो मजदूरों की मौत हो गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला. पुलिस ने दोनों को हैलट हॉस्पिटल भेजा. जहां डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया है.
बताया जा रहा है कि कर्नलगंज थाने क्षेत्र निवासी इरफान ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बुधवार सुबह कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने एक अपार्टमेंट में अपने साले जावेद और आबिद के साथ पहुंचे थे. हम तीनों सीवर टैंक की सफाई करने के लिए टैंक में उतरे. पहले राउंड में सफाई करके तीनों लोग बाहर आ गए.
चश्मदीद ने बयां की पूरी घटना: इरफान ने आगे बताया कि दूसरे राउंड में जावेद और आबिद और गहराई में चले गए. जिसके बाद वह उसी में फंस गए. काफी देर तक कोई आवाज और आहट न मिलने पर मैंने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद मैंने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई.
क्या बोले एसीपी? उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें टैंक से बाहर निकालकर हैलट हॉस्पिटल भेजा. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.उधर, इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि कर्नलगंज के रहने वाले युवक रात में 12 बजे से काम कर रहे थे. सुबह साढ़े 3 बजे सेप्टिक टैंक की सफाई करते हुए तीन युवक गिर गए. सूचना पर पुलिस और SDRF पहुंची. यहां से तीनों को बाहर निकाला. जहां दो युवकों की मौत हो गई है. आगे जांच-पड़ताल की जा रही है.

ओम एन्क्लेव में सेप्टिक टैंक में दो युवकों की मौत के बाद एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची.
गहनता से हो रही जांच: कल्याणपुर के एसीपी आशुतोष यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण सीवर टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस का रिसाव लग रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी. इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
















Leave a Reply