पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के मोतीझील में किशोर का शव उतराता मिला. बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉकरों ने झील में शव उतराता देख स्वरूप नगर पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकाल शिनाख्त कराने का प्रयास किया.
इसके बाद मृतक की पहचान बिठूर थानाक्षेत्र के रहने वाले 14 साल के शिवोम यादव के रूप में हुई. किशोर मंगलवार सुबह से घर से लापता था.
बिठूर के छोटी गुटैया के रहने वाले बाबू सिंह ने बताया- मेरा 14 वर्षीय बेटा शिवोम यादव मानसिक रूप से कमजोर था. मंगलवार सुबह वह घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी कोई जानकारी नहीं हुई थी. मामले की जानकारी पुलिस को दी थी.
बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे शिवोम का शव स्वरूप नगर स्थित मोतीझील में उतराता मिला. सुबह टहलने निकले लोगों ने घटना की जानकारी डॉयल 112 पर दी.
सूचना पर स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त कराई. घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन मौके पहुंचे.
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि शरीर में कोई स्पष्ट चोट के निशान नही मिले है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.
















Leave a Reply