फतेहपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत; एक जिंदगी से जूझ रहा

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया. चदौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. सुबह करीब 5 बजे चंदौरा मोड़ के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि राममिलन पुत्र छोटेलाल रैदास निवासी इटरौरा थाना मलवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे में बलराम उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम धारूपुर थाना बिन्दकीऔर देशराज पुत्र महावीर निवासी अयाहशाह गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान देशराज ने भी दम तोड़ दिया जबकि बलराम की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज कानपुर के अस्पताल में जारी है.

मृतक राममिलन के भाई शिवमिलन ने बताया कि बहन के ऑपरेशन के बाद मामी को घर छोड़ने धरमपुर आया था वहीं पर कुछ कार्यक्रम भी चल रहा था. तभी बुधवार रात गांव में चल रहे नौटंकी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह तड़के अपने रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहा था. तभी यह हादसा हो गया.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *