दबंगो ने डाला हैडपम्प पर ताला, ग्रामीण महिलाओं का बाल्टी सर में रखकर DM के सामने प्रदर्शन

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर जिले के भिटौरा ब्लॉक के मदरियापुर गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. दर्जनों की संख्या में महिलाएं सिर पर खाली बाल्टी रखकर विरोध प्रदर्शन करती हुई जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अपनी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे सरकारी नलकूप पर एक दबंग व्यक्ति ने मोटर लगाकर उसका पानी निजी उपयोग में लेना शुरू कर दिया है. इससे नलकूप का पानी आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है और करीब 20 से अधिक परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं.

महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें रोजाना दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है. इससे न केवल उनका समय और श्रम बर्बाद हो रहा है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि पानी न मिलने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है.

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नलकूप पर लगी मोटर को तुरंत हटाया जाए और नलकूप को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि सभी ग्रामीणों को समान रूप से पानी मिल सके.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *