हमीरपुर में जुलूस के दौरान बीच सड़क पर चलीं तलवारें, एक-दूसरे पर फरसे से भी हमला

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
UP के हमीरपुर में जुलूस के दौरान हंगामा हो गया. दो गुट आपस में भिड़ गए. कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान जमकर तलवारें और फरसें भी चले. इस घटना में एक युवक बुरी तरह से घायल भी हो गया. बताया जाता है कि ये झगड़ा पुरानी रंजिश के चलते हुआ है. घायल युवक ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में लगी है.

शनिवार की शाम को केसरिया का डेरा में जवारों का जुलूस निकाला जा रहा था. उसी दौरान दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई. दोनों ओर से जमकर एक-दूसरे को पहले लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया. फिर भीड़ में कुछ लोग तलवारें और फरसा भी लहारते हुए मारपीट में कूद पड़े. इस पिटाई में भोला का डेरा निवासी 22 वर्षीय अजीत नाम का युवक का सिर फट गया. वायरल वीडियो में युवक लहूलुहान हालत में दिख रहा है, जिसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है. उधर, घायल युवक ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झंडी यात्रा में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट,दो घायल: इसी तरह पीलीभीत में झंडी यात्रा के दौरान मारपीट हो गई. थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बनकटी से एक झंडी यात्रा यशवंतरी देवी मंदिर में आई थी. यहां पूजा अर्चना करने के बाद झंडी यात्रा वापस लौटी. वापसी के दौरान गांव में प्रसाद वितरण के बाद डीजे पर डांस किया जा रहा था. गांव में ही ​स्थित देव स्थान पर डांस के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. दोनों गुट एक ही समुदाय के थे. मारपीट में एक पक्ष के 19 वर्षीय हरेंद्र सागर पुत्र पोथीराम और दूसरे पक्ष के साहिल सोनकर पुत्र सोहनलाल घायल हो गए. दोनों के सिर में चोटें आई हैं। अचानक हुए घटनाक्रम से अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है. हालांकि अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *