बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो; 5 की मौत

Spread the love

UP के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बड़ा बाइपास पर परधौली तिराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो में जा घुसी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.

दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. घायलों की हालत नाजुक बताई गई है.

बताया गया है कि शनिवार को इसी जगह पर शीरे से भरे टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी. घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मौके पर ही खड़ा था. नतीजन रविवार को एक और हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. इनमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है. बोलेरो सवार मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *