अक्षय तृतीया पर बन रहे दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Spread the love

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है. इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की अपनी उच्च राशि में होते हैं. दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है. अक्षय का अर्थ होता है-जिसका क्षय ना हो. इस तिथि को किए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है. मानते हैं कि इस दिन भगवान परशुराम, नर नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था. इसी दिन से बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं. इस दिन वृंदावन में बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं. इसी दिन मूल्यावान वस्तुएं खरीदी जाती हैं.

पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर आरंभ होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर समाप्‍त होगी. उदयातिथि के आधार पर इस साल अक्षय तृतीया व्रत 19 अप्रैल 2026 को है. और इसी दिन भगवान परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी.

अक्षय तृतीया की तिथि का संबंध मां लक्ष्मी से तो है ही इसके साथ ही भगवान विष्णु के तीन अवतारों से भी अक्षय तृतिया का गहरा संबंध है. इस अक्षय तृतीया पर नर नारायण अवतार, हयग्रीव भगवान के भी अवतार हुए. वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है.

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ मानी जा रही है क्योंकि इस सारे दुर्लभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है. दरअसल, इस दिन शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा. इसके अलावा, इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. इसी दिन गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है. तो आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया किन राशियों के लिए शुभ रहेगी. 

मेष राशि (Aries): अक्षय तृतीया का समय मेष राशि वालों के लिए करियर में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. जो लोग काफी समय से नौकरी बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अब राहत मिल सकती है. आपकी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं. कामकाज में कोई बड़ा अवसर या डील हाथ लग सकती है, जिससे आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे. 

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय सम्मान और पहचान बढ़ाने वाला रहेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग हैं.  परिवार से जुड़े पुराने विवाद, खासकर संपत्ति से संबंधित, सुलझ सकते हैं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के जीवन में इस दौरान स्थिरता और संतुलन देखने को मिल सकता है. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके वापस मिलने की संभावना है. अगर आप नया बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल माना जा रहा है. किस्मत का साथ मिलने से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. 

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. घर या वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे. कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *