बदायूं में कार बनी आग का गोला, पत्नी जिंदा जली, पति झुलसा; ऑपरेशन कराकर लौट रहे थे

Spread the love

UP के बदायूं जिले में सीएनजी किट लगी चलती कर में आग लगने से उसमें सवार महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई. कार चला रहा पति गंभीर रूप से झुलस गया. गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है. महिला के कंकाल को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसा उसहैत थाना क्षेत्र में गांव रौता के पास रात दो बजे के आसपास हुआ. उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी अर्पित भारद्वाज (28 वर्ष) पुत्र प्रमोद भारद्वाज कार से अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज (25 वर्ष) का शाहजहांपुर के अस्पताल से ऑपरेशन कराके रात के समय वापस लौट रहे थे.

पत्नी अस्वस्थ होने के कारण कार की पीछे की सीट पर लेटी थी. गांव रौता के समीप कार में अचानक आग लग गई दरवाजा न खुलने के कारण दंपति कार में फंस गए. आग की लपटों में घिरी प्रिया की जिंदा जलकर मौत हो गई. पति अर्पित गंभीर रूप से झुलस गए. रात के समय गोवंशों से खेत रखा रहे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना उसहैत पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अर्पित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पत्नी प्रिया के कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अर्पित भारद्वाज के ढाई साल की बेटी है. परिवार में माता-पिता, भाई-बहन हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई है. पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, प्रिया भारद्वाज कार में पीछे वाली सीट पर लेटी हुई थीं. आग लगने के बाद कार के दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे दोनों पति-पत्नी अंदर फंस गए। आग की लपटों में घिरकर प्रिया भारद्वाज की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि अर्पित भी बुरी तरह झुलस गए. रात होने के चलते मदद भी जल्दी नहीं मिल पाई. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हाल ही में दोनों की शादी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *