‘एक भी मियां नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने लखीमपुर खीरी के गांव का नाम बदला

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी जनपद को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. मोहम्मद तहसील क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने मियांपुर गांव का नाम बदलने का एलान किया. उन्होंने कहा कि मियांपुर का नाम रविंद्र नगर किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने यहां पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से विस्थापित होकर बसाए गए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मलिकाना हक प्रदान किया. साथ ही अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया.

विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहें: इस दौरान मुख्यमंत्री ने खास तौर पर विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही. उन्होंने तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री योगी ने जिले में दो जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में 817 करोड़ की 314 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही 4356 थारू परिवारों और 2350 विस्थापित परिवारों को भूमि का मालिकाना हक संबंधी अधिकार पत्र प्रदान किए.

‘जहां प्रजा सुखी, वही सच्चा शासन’: सीएम योगी ने कहा कि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी रहे. शासन की खुशी का आधार उसकी जनता की खुशी है. यह कार्य तभी होता है जब शासन सत्ता में संवेदना होती है. बिना भेदभाव के काम हो. आज जो काम हो रहा है ये उसी संवेदना का काम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में संवेदनाओं का अभाव था. अपने परिवारवाद से ऊपर उठ पाते तो इन थारू परिवारों के बारे में सोच पाते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *