UP में नोएडा और आसपास के कई इलाकों में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तानी हैंडलर का हाथ हो सकता है- ये चौंकाने वाला बयान सामने आया है, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अनिल राजभर का. अनिल राजभर ने कहा कि ये प्रदर्शन एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं. ये यूपी को अस्थिर करने की कोशिश है.
प्रदर्शन को यूपी का माहौल बिगाड़ने की कौशिश- राज्यमंत्री-अनिल राजभर ने कहा कि कुछ षड्यंत्रकारी तत्वों ने श्रमिकों को उकसाकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. उन्होंने भोले-भाले मजदूरों को हथियार बनाकर हिंसा फैलान की साजिश रची. उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिश के तहत उत्तर प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है.
सीएम की प्रस्तावित रैली से पहले बड़ी साजिश- राजभर अनिल राजभर ने कहा कि सोमवार को ही मुजफ्फरनगर में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली प्रस्तावित थी. इस रैली से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता अपने आपको जोड़ रही थी. एक बड़ा कार्यक्रम होना था. इस कार्यक्रम को असफल करने के लिए एक साजिश के तहत नोएडा की यह घटना कराई गई.
हाल ही में गिरफ्तार 4 संदिग्धों के पाकिस्तान से जुड़े मिले तार राज्यमंत्री ने कहा कि अभी हमारी एजेंसियां जांच कर रही हैं. अभी हाल ही में नोएडा और मेरठ से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किये है, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर साजिश के तहत प्रदेश में अस्थिरता फैलाने चाहते हैं. ये चारों आतंकी लगातार उनके संपर्क में रहते थे.
विरोधी यूपी की डबल इंजन सरकार से घबराए – राजभर अनिल राजभर ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. देश विरोधी ताकतें यूपी में डबल इंजन की सरकार से घबराई हुई हैं. नोएडा की घटना में ऐसी ही देश विरोधी ताकतें शामिल होती नजर आ रही हैं.
नोएडा हिंसा एक टूलकिट का हिस्सा: नोएडा हिंसा एक टूलकिट का हिस्सा थी, जिसको सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. पुलिस ने अलग अलग जगहों से क़रीब 150 लोगों को राउंड अप किया गया है. करीब 5 से 6 संदिग्ध ऐसे भी यूपी पुलिस की गिरफ्त में आए है जिन्होंने केवल आगजनी को सुनियोजित तरीक़े से अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक एक्सट्रीम लेफ्टिस्ट ग्रुप ने श्रमिकों के प्रदर्शन को हाईजैक किया और उन्हें भड़काया. फिर उसमें शामिल होकर उग्र प्रदर्शन किया. इन्ही तत्वों ने पुलिस पार्टी, सरकारी वाहनों को नुकसान पहुचाया.यूपी पुलिस को इस घटना को लेकर एक बड़ी साजिश के कुछ सबूत मिले हैं.
















Leave a Reply