सैलरी बढ़ाये जाने के बाद भी नोएडा में फिर बवाल: पुलिस से झड़प, पथराव; 300 गिरफ्तार

Spread the love

UP के नोएडा में मंगलवार को फिर बवाल हो गया. दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारी कुछ जगहों पर सड़कों पर उतर आए. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई. भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया. पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया. प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया.

फिलहाल, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे हैं. CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है. इसी बीच, डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने कहा- हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी.

वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा- “अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं. अफवाह फैलानने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं. कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं. 50 X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया”

इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी. न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी. दरअसल, सोमवार को बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी ने रात में कर्मचारियों के साथ बैठक की. इसके बाद रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी.

इंडस्ट्रियल इलाकों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया. PAC और RAF की 16 टुकड़ियां तैनात हैं.

कल 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की थी: इससे पहले, नोएडा में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया. 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की. 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दीं. 150 वाहन तोड़ दिए। पुलिस पर पथराव किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *