सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. थोड़ी देर में वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उसके बाद बिहार बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है. इससे साफ हो गया है कि बिहार का ताज अब सम्राट चौधरी के सिर सजने वाला है. उसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में भी सम्राट चौधरी के नाम को मंजूरी मिल गई. खुद नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाकर विधायकों से ताली बजाने को कहा. अब बिहार की राजनीति 360 डिग्री चेंज हो गई है. कल बुधवार को राजभवन में सम्राट चौधरी की सरकार शपथ ले सकती है.
.इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा, मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है. उनके साथ मैंने काम किया है. उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है. कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा. इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा.
नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा. इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.’
सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद: एनडीए की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप सबों को धन्यवाद देता हूं. राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया हूं. नई सरकार का गठन होगा. नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन रहेगा. नरेंद्र मोदी का नमन करता हूं. बिहार और तेज़ी से विकसित होगा. इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
सम्राट चौधरी ‘विकसित बिहार’ के सपने को साकार करेंगे: रामकृपाल यादव सम्राट
चौधरी के बिहार BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर रामकृपाल यादव ने कहा, आज BJP विधायक दल की बैठक हुई और सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से इसका नेता चुना गया. अब NDA की बैठक में भी नेता का चुनाव होगा और कल शपथ ग्रहण समारोह होगा. पहली बार कोई BJP नेता मुख्यमंत्री बनेगा; सभी लोगों में खुशी का माहौल है. सम्राट चौधरी NDA का नेतृत्व करेंगे और ‘विकसित बिहार’ के सपने को साकार करेंगे.
















Leave a Reply