UP के महराजगंज में सोमवार शाम तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीनों तेज रफ्तार बाइक से अपने दोस्त की बारात जा रहे थे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस में जा घुसे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर 10 फीट दूर गिरी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क पर लाशें बिखर गईं. हादसा एक पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गया.
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया हालांकि, पुलिस ने बस चालक को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
मामला सिसवा थाना क्षेत्र के सिसवा-निचलौल मार्ग का है. इस बीच, मंगलवार को हादसे का CCTV सामने आया. इसमें दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार तीनों युवक लगभग 100 की स्पीड में कुशीनगर की ओर जा रहे थे. तभी सामने से आ रही रोजवेड बस बाईं ओर पेट्रोल पंप मुड़ने लगती है. बाइक, बस में जा घुसती है. उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। तीनों सड़क पर गिर पड़ते हैं. मौके पर खून ही खून फैल जाता है.
















Leave a Reply