सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, JDU के विजय चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद हुए डिप्टी CM

Spread the love

सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली. दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है. नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे. बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है. शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी. शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ. वे अब राज्यसभा सदस्य हैं. वे 20 साल बिहार के CM रहे.

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए (जिसमें बीजेपी, जेडीयू और तीन अन्य पार्टियां शामिल हैं) के शीर्ष नेता समारोह में शामिल हुए. इनमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चिराग पासवान, नीतीश कुमार और एनडीए के सभी विधायक शामिल थे.

नीतीश कुमार, जो अब राज्यसभा सांसद हैं, ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही अपने मंत्रिमंडल को भंग कर दिया. इसमें सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री थे और उनके पास महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय का प्रभार था.

सम्राट चौधरी फिलहाल तारापुर से बीजेपी विधायक हैं. वह 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले वह RJD और JDU में भी रहे.

सम्राट चौधरी 1999 में पहली बार बिहार सरकार में मंत्री बने थे. राबड़ी सरकार में कृषि मंत्री बनने के बाद उम्र विवाद को लेकर चर्चा में भी आए. शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी को लालू यादव ने एक युवा और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरे के तौर पर मौका दिया था.

उनको मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय पर्यवेक्षक) की मौजूदगी में विधायी दल का नेता नामित किया गया था.

कोइरी जाति से आते हैं सम्राट: सम्राट चौधरी कोइरी जाति (OBC) से आते हैं. सीएम पोस्ट तक पहुंचने वाले कोइरी जाति के वे दूसरे व्यक्ति हैं. उनसे पहले 1968 में सतीश प्रसाद सिंह (कांग्रेस) ऐसा करने वाले पहले थे. लेकिन वे मुख्यमंत्री के रूप में मुश्किल से पांच दिनों का कार्यकाल ही बिता पाए. क्योंकि कांग्रेस ने अपना समर्थन वापस ले लिया और गठबंधन सरकार गिर गई.

सम्राट चौधरी ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बाद वो इकलौते हैं जो बिहार में उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों पदों पर रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *