बॉयफ्रेंड के लिए 70 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गयी लड़की, घरवालों ने हारकर करायी जयमाल

Spread the love

गोरखपुर में 18 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई. प्रेमी के लिए जान देने की धमकी देते हुए लड़की चिल्लाने लगी-

‘मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ. मैं उससे शादी करना चाहती हूं. अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी. जाओ, उसे बुलाकर लाओ.’

युवती को पानी टंकी पर देख आसपास काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई. लोग उसे समझाने लगे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद युवती नीचे उतरी. फिर दोनों परिवारों की सहमति के बाद मौके पर ही शादी कराई गई. जयमाल के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया.

मंगलवार देर शाम का यह मामला बेलीपार थानाक्षेत्र के महावीर छपरा गांव का है. युवक-युवती का चार साल से अफेयर था लेकिन घरवालों ने युवती की शादी कहीं और फिक्स कर दी थी. 21 अप्रैल को युवती की शादी थी.

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात… युवती ने बताया- वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान गांव के ही रहने वाले युवक (19) से मुलाकात हुई थी. 2022 में हम दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हम लोग चार साल से रिलेशनशिप में हैं.

मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने मेरी शादी किसी और लड़के से तय कर दी. 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी. मैंने शादी के लिए मना भी किया लेकिन घर वाले नहीं माने। मेरा घर से निकलना भी बंद कर दिया.

मैंने पैरेंट्स को मनाने की कोशिश की लेकिन नहीं माने. 14 अप्रैल यानी मंगलवार की दोपहर 3 बजे जोतबगही गांव में स्थित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास पहुंची. सोचा कि आज परिवार वाले नहीं माने तो कूदकर जान दे दूंगी.

लड़की की जिद के आगे लोग झुके, परिवार पर दबाव बनाकर राजी किया गांववालों ने बताया कि लड़की को नीचे उतारने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने भी समझाया. उसकी जिद देखकर हम लोगों ने परिजन से बात की. दोनों के परिवारवालों को बुलाया गया।

पुलिस ने दोनों परिवारों से बात की और फिर शादी को वे राजी हो गए. परिवार के राजी होने के बाद लड़की को नीचे उतारा गया. वहीं पर वरमाला की व्यवस्था की गई. और सबके सामने दोनों की शादी कराई गई. इसके बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *