राहुल मिश्रा, प्रयागराज।
प्रयागराज में बुधवार शाम 7:30 बजे ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई. इनमें दो की शिनाख्त हुई है, बाकी के लिए प्रयास जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. घटना के पीछे की वजह तलाशी जा रही है. हादसा करछना क्षेत्र का पचदेवरा हाल्ट का है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पचदेवरा हाल्ट के पास एक व्यक्ति चलती कालका एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया. पहियों के नीचे आने से वह कट गया और उनकी जान चली गई. इस हादसे के बाद कालका एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ा. ट्रेन में बैठे कुछ यात्री नीचे उतर आए. इसी दौरान दूसरी दिशा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई जिसकी चपेट में आने से 4 लोग कट गए. इस तरह कुल 5 लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.
हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए थे यात्री: फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ गांव पृथ्वीपुर के रहने वाले आकाश (19) पुत्र गिरिराज अपने कोलकाता के रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उनके साथ अजय पुत्र मुन्ना पासी निवासी कोलकाता भी था। पचदेवरा के पास एक आदमी उसी ट्रेन से गिर गया, जिससे चैन पुलिंग कर दी गई और ट्रेन रुक गई.
कालका मेल मौत बनकर दौड़ी: बताया गया कि करछना क्षेत्र के पचदेवरा हाल्ट के पास शाम करीब 7 बजे एक ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी हुई थी. यात्री ट्रेन की बोगी से उतरकर दूसरी लाइन के पास टॉयलेट करने के लिए उतरे थे. तभी तेज रफ्तार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई.
सभी लोग पेशाब करने के लिए उतरे थे. इतने में कालका मेल ने हार्न दिया और सभी लोग ट्रेन की ओर बढ़े तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने पांचों लोगों को टक्कर मार दी. जिससे सभी की मौत हो गई.
फिरोजाबाद से कोलकाता जा रहे थे सभी: जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12312 डाउन दिशा के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे किलोमीटर संख्या 801/24-22 पर ट्रैक पर एक शव देखे जाने की सूचना दी. एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा भीरपुर रेल खंड पर हुआ. पटरी पर शव देखते ही ट्रेन को रोक दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई. मृतक फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के रहने वाले थे. सभी फिरोजाबाद से कोलकाता जा रहे थे. मृतकों की पहचान गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी पटरी पार कर रहे थे, तभी ट्रेन आ गई.
सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
सीएम योगी ने लिया संज्ञान: सूचना पर रेलवे पुलिस और करछना पुलिस मौके पर पहुंची. पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. रेलवे के अधिकारी जांच में जुट गए हैं.















Leave a Reply