श्रीपाल सिंह राणा, मुरादाबाद।
मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर खूनी संघर्ष, दो भाइयों के बीच खेत में जमकर मारपीट, मारपीट में सुरेश की हत्या, पत्नी और सास घायल, दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में चल रहा इलाज, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया., पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 अप्रैल को हड्डी मिल के पास लाइनपार मझोला निवासी सुरेश कुमार के पैतृक खेत में हुई. सुरेश कुमार का अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार को जब सुरेश अपनी पत्नी अनीता देवी और सास मैना देवी के साथ खेत से गेहूं की फसल काटकर घर ले जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया.
कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने सुरेश कुमार, उनकी पत्नी और सास पर लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और दराती से हमला कर दिया. हमले में सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई. उनकी पत्नी अनीता देवी और सास मैना देवी का अस्पताल में इलाज जारी है.
मृतक सुरेश कुमार की साली सुनीता देवी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में हत्या और मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया.
















Leave a Reply