लोकसभा में महिलाओं से जुड़े बिलों को लेकर जमकर तकरार देखने को मिली, गृहमंत्री अमित शाह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. महिला आरक्षण बिल के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार से कहा कि पहले जनगणना शुरू करो, जिसका जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि जनगणना का प्रोसेस शुरू हो चुका है. साथ ही साथ कहा सपा अपना सारा टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां कोई आपत्ति है.
लोकसभा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने सवाल खड़ा किया, उन्होंने कहा कि पूरा देश आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है, क्या आधी आबादी में मुस्लिम वर्ग की महिलाएं नहीं आती हैं? इसका जवाब देते हुए शाह ने कहा कि सपा अपना सारा टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां कोई आपत्ति है.
अखिलेश यादव का सवाल: इसके अलावा अखिलेश यादव ने सवाल किया कि केंद्र महिला आरक्षण के लिए इतनी जल्दी क्यों कर रहा है? पहले जनगणना शुरू करो, जनगणना में देरी कर रहे हैं क्योंकि जब यह होगी, तो हम जाति-आधारित जनगणना के लिए कहेंगे और फिर आरक्षण का मुद्दा आएगा. इसलिए, आप हमारे साथ धोखा करना चाहते हैं.
क्यों नहीं हो रही है जनगणना? इसपर पलटवार करते हुए शाह ने कहा अखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही है, मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि जनगणना का प्रोसेस शुरू हो चुका है. सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है और जाति के डेटा के साथ गिनती की जा रही है. अगर समाजवादी पार्टी का बस चलता, तो वे घरों को जाति भी देते. धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को रिजर्वेशन देने की बात कही. यह गैर-संवैधानिक है. धर्म के आधार पर रिजर्वेशन गैर-संवैधानिक है.
केंद्रीय मंत्री ने कही थी ये बात: वहीं महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि परिसीमन का विरोध करना ठीक नहीं है. परिसीमन के बाद ही सीटें बढ़ने वाली है. परिसीमन से ही महिलाओं को आरक्षण मिलने वाला है. सभी सांसदों को काम करने के लिए अच्छा मौका मिलेगा. विधानसभा में भी सीटें बढ़ने वाली है. सुझाव रखने का सभी का अधिकार है लेकिन बिल का विरोध करना महिला विरोधी स्टैंड है.
















Leave a Reply