अक्षय तृतीया पर मालव्य और गजकेसरी योग, जानें अपनी-अपनी राशि का हाल

Spread the love

इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 20 अप्रैल को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया को साल का सबसे पवित्र दिन माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस साल दो दिव्य राजयोग अक्षय तृतीया को खास बना रहे हैं. दरअसल, इस दिन शुक्र के वृषभ राशि में आने से मालव्य राजयोग बनेगा. साथ ही, वृषभ राशि में चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति गजकेसरी योग का निर्माण भी करेगी. ऐसे में यह दुर्लभ संयोग कई जातकों का भाग्योदय कर सकता है. आइए जानते हैं कि इस शुभ संयोग का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव होगा.

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. सरकारी कार्यों में गति आएगी. अटके काम तेजी से पूरे हो सकते हैं. सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी.

लकी नंबर: 1
लकी कलर: लाल
उपाय: सूर्य देव को जल दें, कनकधारा स्तोत्र पढ़ें.

वृषभ राशि: अक्षय तृतीया का पर्व वृषभ राशि वालों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा. धन लाभ के योग हैं. नई खरीदारी, आभूषण या वाहन लेने का विचार सफल हो सकता है. घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. रिश्तों में मधुरता आएगी.

लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद
उपाय: मां लक्ष्मी को बर्फी चढ़ाएं, श्रीसूक्त का पाठ करें.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह पर्व बुद्धि और निर्णय क्षमता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. शिक्षा, रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. निवेश के लिए दिन अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में नई पहचान बन सकती है.

लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें, मंत्र जाप करें.

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को मानसिक शांति मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. माता का आशीर्वाद भाग्य मजबूत करेगा. संपत्ति, वाहन या घर से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस होगी.

लकी नंबर: 2
लकी कलर: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं, शिव चालीसा पढ़ें.

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. समाज में पहचान मजबूत होगी. प्रसिद्धि बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी.

लकी नंबर: 3
लकी कलर: सुनहरा
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें, मंदिर में लाल चंदन दान करें.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए व्यापार और नेटवर्किंग में फायदा होगा. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. यात्रा के योग बन सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. योजनाएं सफल होंगी.

लकी नंबर: 5
लकी कलर: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, पक्षियों को अनाज खिलाएं.

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए कला, मीडिया, फैशन और क्रिएटिव क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं. नाम और शोहरत बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

लकी नंबर: 6
लकी कलर: गुलाबी
उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें, कन्याओं को खीर खिलाएं.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए साझेदारी और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. बिजनेस विस्तार की योजना सफल हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा.

लकी नंबर: 9
लकी कलर: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें, मंदिर में लाल ध्वजा चढ़ाएं.

धनु राशि: धनु राशि वालों को विरोधियों पर जीत मिलेगी. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है. नौकरी और व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी. बड़े निवेश में सलाह लेकर आगे बढ़ें. धैर्य लाभ देगा.

लकी नंबर: 3
लकी कलर: पीला
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ें, केसर तिलक लगाएं.

मकर राशि: मकर राशि वालों का साहस बढ़ेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम संबंधों की शुरुआत संभव है. मेहनत का फल मिलेगा. सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है.

लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला
उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं, शनि चालीसा पढ़ें.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को कुछ कामों में रुकावट मिल सकती है, लेकिन धीरे-धीरे समाधान भी होगा. घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. परिवार का साथ मिलेगा.

लकी नंबर: 4
लकी कलर: आसमानी
उपाय: हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं, ठंडा जल पिलाएं.

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए यह दिन साहस और पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. संचार, तकनीक और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. आय बढ़ने के संकेत हैं.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: पीला
उपाय: शिव मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं, गुरु मंत्र जाप करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *