तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ. फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है.
हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे. 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं. फिलहाल विस्फोट की वजह साफ नहीं है.
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
सीएम ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए.
















Leave a Reply