पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार फुल स्विंग में चल रहा है. तपती लू के थपेड़ों की गर्म सियासी पिच पर नेता जनता से वोट देने की गुहार लगा रहे हैं. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ आक्रामक और धुआंधार बैटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब झाड़ग्राम में ‘झालमुरी’ ब्रेक लिया, तब विक्रम साहू नाम के झालमुरी विक्रेता समेत वहां पर मौजूद कई लोगों के लिए वह वाकया हमेशा के लिए यादगार रहने वाला पलों में बदल गया.
बंगाल के चुनावी रंग में रंगे पीएम मोदी: चखा पारंपरिक ‘झालमुरी’ का स्वाद, जेब से निकाला 10 का नोट; बोले- “मैं सब खाता हूं… दिमाग नहीं खाता”
झाड़ग्राम के चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी पैदल एक दुकान की ओर बढ़ते हैं, वहां विक्रम साहू नाम का लड़का ट्रेडिशनल बंगाली स्नैक्स झालमुरी बेच रहा होता है. पीएम मोदी उसकी दुकान की ओर आगे बढ़ते हैं और उससे कहते हैं, भाई, हमें अपना झालमुरी खिलाओ.
पीएम मोदी को अपनी ओर आगे बढ़ते देख दुकानदार राम-राम कहते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन करता है. लड़का पूछता है सर क्या खाएंगे.
पीएम मोदी- कितने का होता है आपका झालमूड़ी?
दुकानदार- आप बताइए, आप कितने का खाएंगे?
पीएम मोदी- अच्छे वाला कितने का होता है?
दुकानदार- 10 का… 20 … यही
पीएम मोदी- अच्छा बना दो
इसके बाद लड़का खुशी-खुशी कई डिब्बे खोलकर झालमूड़ी में डलने वाली चीजें निकालता है.
दुकानदार – सर आप खाएंगे
पीएम मोदी- हां… बिलकुल खाएंगे. पीएम मोदी जेब से रुपये निकालने लगते हैं.
(बीच-बीच में एंबिययंस में जय श्री राम की नारे सुनाई देते हैं. पार्श्व ध्वनि में एक बार और जय श्री राम का नारा गूंजता है.)
दुकानदार- सर, आप हमारी दुकान में आ गए, हमारे लिए यही बहुत है. वो विनम्रता से पैसे लेने से मना करता है.
पीएम मोदी उसे 10 रुपये का नोट देते हैं, वो मनुहार करता है, पीएम मोदी कहते हैं नहीं- ये तो आपको लेना है.
वो लड़का नोट अपने माथे से लगाकर गल्ले में रख देता है.
दुकानदार पूछता है- सर प्याज खाते हैं…
पीएम मोदी – हां खाते हैं. प्याज खाते हैं. दिमाग नहीं खाते
दुकानदार- आपको देखकर यहां हमको बहुत खुशी हुई, आशीर्वाद मिला.
















Leave a Reply