उधमपुर में भयानक बस हादसा, उड़ गया बस का ऊपरी हिस्सा, 16 की मौत, कई घायल

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. रामनगर क्षेत्र के कघोट इलाके में एक यात्री बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे 16 लोगों के मारे जाने की अभी तक की सूचना है. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. हादसा इतना गंभीर बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि कुछ लोगों के हताहत होने की भी आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. बचाव कार्य तेजी से जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, हादसे से जुड़ी और स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी. फिलहाल पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग अपनों की कुशलता जानने के लिए चिंतित हैं.

इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा से बात की. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है. गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की जा रही है. मंत्री ने कहा कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन और अपनी टीम के संपर्क में हैं.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए.

चश्मदीदों ने बताया कैसे हुआ हादसा? रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही एक बस जालो इलाके के पास अचानक हादसे का शिकार हो गई. यह दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस के मुताबिक, हादसे के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है. हालांकि, मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी और लापरवाही से चलाई जा रही थी. एक तीखे मोड़ पर अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. बचाव दल ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

हादसे के बाद सदमे में पूरा इलाका: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है. रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. इस हृदयविदारक घटना पर राज्य के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है.

महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख: वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि उधमपुर-रामनगर बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हादसे पर जताया दुख: इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे को दिल दहला देने वाला बताया. उन्होंने कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे और घायलों को तुरंत हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *