खड़गे बोले-PM मोदी आतंकवादी, बाद में कहा- ऐसा नहीं बोला; ‘मेरा मतलब था डराते-धमकाते हैं’

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया, हालांकि, कुछ देर बाद इस पर सफाई भी दी. उधर, भाजपा ने कहा कि खड़गे को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए.

खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं. 2024 में पीएम की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। 2023 में ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ कहा था. बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई भी थी.

कुछ मिनट बाद सफाई भी दी, कहा- खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं.

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है. बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. रिजल्ट 4 मई को आएंगे.

पीयूष गोयल बोले- इस अपमान के लिए राहुल गांधी और स्टालिन माफी मांगे

पीयूष गोयल ने कहा- मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और स्टालिन की DMK पार्टी इतने निचले लेवल पर आ गई हैं. वे इतने निचले लेवल पर आ गए हैं कि भारत के लोगों द्वारा चुने गए एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है. मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मैं दोनों राहुल गांधी और एमके स्टालिन से भारत के लोगों के इस सीधे अपमान के लिए माफी मांगने की मांग करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *